पीलीभीत, मार्च 16 -- दियोरिया कला। घर से मधवापुर कपड़े सिलवाने गई महिला लापता हो गई। काफी तलाश करने के बाद जब कोई पता नहीं चला। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई है। कोतवाली दियोरिया क्षेत्र के गांव मीरपुर रतनपुर निवासी अशोक कुमार की 40 वर्षीय पत्नी मीना देवी नौ मार्च को दोपहर में अपने घर से मधवापुर कपड़े सिलवाने गई थीं। देर शाम तक वापस नहीं लौटीं। काफी तलाश करने पर भी महिला के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। महिला के पति ने दियोरिया पुलिस को तहरीर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.