महिला लापता, पति ने बहला-फुसलाकर ले जाने की जताई आशंका
सीवान, सितम्बर 4 -- दरौंदा। थाना क्षेत्र की 55 वर्षीय महिला के लापता होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में महिला के पति देवेंद्र चौहान ने दरौंदा थाने में आवेदन देकर किसी अज्ञात व्यक्ति पर उनकी पत्नी को बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका जताई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आवेदन के अनुसार, महिला 17 जुलाई 2026 को अपने मायके गई थीं। उन्हें शाम तक घर लौटना था, लेकिन वह वापस नहीं आईं। इसके बाद पति और परिजनों ने मायके के अलावा सगे-संबंधियों और अन्य संभावित स्थानों पर उनकी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पति ने पुलिस को बताया है कि उनकी पत्नी मोबाइल फोन पर एक अज्ञात व्यक्ति से बातचीत करती थीं। इस संबंध में पूछताछ करने पर वह उक्त व्यक्ति के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं देती थीं। इसी आधार पर पति ने आशंका जताई है कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.