कानपुर, जुलाई 8 -- डेरापुर। संवाददाता थाना क्षेत्र के एक गांव से इलाज के लिए 6 जुलाई को घर से निकली एक महिला अचानक लापता हो गई। तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। इस पर उसके पति ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। इंस्पेक्टर डेरापुर धीरेंद्र सिंह ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर महिला की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...