एटा, अप्रैल 12 -- डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क कचहरी एटा पर शनिवार को बोधिसत्व ज्योतिबा राव फुले का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बहुजन महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर किया गया। मंडल जोन प्रभारी राजू राम रतन ने कहा कि ज्योतिबा राव फुले ने सर्वसमाज की मातृ शक्ति को शिक्षित करने का कार्य किया। मंडल जोन प्रभारी ने बताया कि महिलाओं की शिक्षा के लिए भारत की प्रथम शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले, माता फातिमा शेख को शिक्षा दिलाई। सावित्रीबाई फुले ने सर्व समाज की लड़कियों, महिलाओं को शिक्षित करने का कार्य किया। भारत और विश्व में सामाजिक परिवर्तन, समानता केवल और केवल शिक्षा से ला सकते हैं। कार्यक्रम में नवनियुक्त नवीश कुमार जाटव नव नियुक्त मंडल जोन प्रभारी, जिला सचिव ललित कुमार, जिला महासचिव डॉ. पुष्पेंद्र वर्ती शाक्य को सम्...