मुरादाबाद, फरवरी 27 -- रोडवेज गेट पर वाहन खड़ा कर सवारियां भरने से मना करने पर चालक ने रोडवेज की महिला स्टेशन इंचार्ज से अभद्रता की। जिस पर इंचार्ज ने चालक के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। रोडवेज बस स्टेशन की महिला इंचार्ज स्वदेश कुमारी ने कोतवाली में तहरीर देकर कहा है कि 27 फरवरी की दोपहर वह रोडवेज पर मौजूद थी। तभी रोडवेज के गेट पर एक टाटा मैजिक चालक अपना वाहन खड़ा करके सवारी भरने लगा, जब उन्होंने वाहन को आगे करने को कहा। महिला स्टेशन इंचार्ज ने आरोप लगाया कि इस दौरान कई लोग और भी उसके साथ खड़े थे, जो वाहन को आगे न बढ़ाने की जिद कर उन्हें चेतावनी देते हुए कह रहे थे कि वहां यहीं से भरेंगे। महिला इंचार्ज ने आरोप लगाया कि इस दौरान आरोपी चालक ने उन्हें मारने की कोशिश की। इस दौरान उन्होंने पुलिस और अपने सहयोगियों को बुलाया। इसके बाद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.