पटना, फरवरी 20 -- ग्रामीण विकास विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार ने कहा है कि राज्य सरकार ने महिला सशक्तीकरण पर कई महत्वपूर्ण कार्य किए। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना महिला उत्थान पर सरकार की ऐतिहासिक और क्रांतिकारी पहल है। इससे समाज में बड़ा बदलाव आया है। प्रधान सचिव शुक्रवार को बापू टावर में जीविका के लैंगिक संवेदनशीलता, पॉश अधिनियम-2013 एवं शी-बॉक्स पोर्टल के संचालन को लेकर आयोजित कार्यशाला के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। कहा कि जब भी दो समुदाय में आपसी मेल होता है, समाज में बदलाव आता है। यह लोकतंत्र की कसौटी है जहां लोग न्याय धर्मिता को आगे बढ़कर स्वीकार करते हैं और फिर समाज में एक नए मानदंड की स्थापना होती है। कार्यक्रम में जीविका की अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने कहा कि महिला सशक्तीकरण सिर्फ आर्थिक सुदृढ़ता तक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.