अररिया, अप्रैल 24 -- अररिया, वरीय संवाददाता अररिया जिले के रानीगंज प्रखंड के पचीरा की रहने वाली सीता कुमारी कर्मठता की मिसाल हैं। अपनी माली हालत को दूर करने के लिए सीता कुमारी पति-पत्नी ने दिन-रात मेहनत कर अपनी जिंदगी में बदलाव लाया है। इस बदलाव के सफर में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का बहुत बड़ा हाथ है। इस योजना की बदौलत सीता ने अपनी जिंदगी में बड़ा बदलाव लाया। आज समाज के लोग इनकी मिसाल देते हैं। सुनीता ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना में मिली 10 हजार की राशि से हरी सब्जी बेचने का काम शुरू किया। इससे होने वाली आमदनी से वो अपना परिवार चलाती हैं। इनके परिवार में कुल पांच लोग हैं। इसमें पति-पत्नी के अलावा तीन बच्चे हैं। सब्जी बेचकर होने वाली आमदनी से हो सीता अपना परिवार चलाती हैं। इसके लिए वो काफी मेहनत करती हैं। इन्होंने सब्जी को बेचने ...