धनबाद, अप्रैल 27 -- महिला रेल यात्री का पर्स और एक पुरुष यात्री का मोबाइल चुराकर भागते एक शातिर को आरपीएफ ने स्टेशन के होम सिग्नल पर दबोचा। रविवार की सुबह हावड़ा जा रही मुंबई मेल होम सिग्नल पर रुकी तो उचक्का दो यात्रियों का सामान लेकर भागने लगा। मौके पर तैनात आरपीएफ की पेट्रोलिंग पार्टी ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। आरपीएफ इंस्पेक्टर अजय प्रकाश ने बताया कि आरपीएफ ने स्थानीय लोगों की मदद से उत्तर प्रदेश के बिजनौर दिंतनपुर निवासी शाई आलम को चोरी के बैग और मोबाइल के साथ पकड़ा। उसने स्वीकार किया कि उसने मुंबई मेल से यात्रियों का पर्स और मोबाइल लेकर भाग रहा था। लेडिज पर्स में दो स्मार्ट फोन के अलावा 650 रुपए, सोने की चेन, चांदी की पायल, छह डेविट व क्रेडिट कार्ड, मोबाइल चार्जर, वोटर और आधार कार्ड के अलावा अन्य सामान थे। चोरी के मोबाइल व सामान हावड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.