गोंडा, अप्रैल 9 -- नवाबगंज, संवाददाता। रेलवे के 51 महिला कर्मियों का समूह अयोध्या भ्रमण और राम मन्दिर दर्शन करने के लिए गुरुवार को कटरा शिवदयालगज स्टेशन पर पहुचा। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 'कर्मचारी कल्याण निधि' के तहत पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल की ओर से डीआरएम गौरव अग्रवाल तथा मंडल कार्मिक अधिकारी राहुल यादव के निर्देशन में एक दिवसीय अयोध्या भ्रमण शिविर का आयोजन किया गया। महिला कर्मचारियों को धार्मिक नगरी अयोध्याधाम ले जाया गया। जहां उन्होंने राम मंदिर और हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन-पूजन किया। साथ ही प्रतिभागियों ने रामघाट हाल्ट रेलवे स्टेशन का भी अवलोकन किया और क्षेत्र की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत से परिचित हुईं। पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि सभी प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.