महिला रेलकर्मियों ने साझा किए अनुभव
मुरादाबाद, अगस्त 14 -- उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल के मनन सभागार में महिला सशक्तिकरण पर विशेष सेमिनार आयोजित किया गया। इसमें रेल सेवा के साथ पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के मुद्दे पर महिला रेलकर्मियों ने अपने अनुभव और विचार साझा किए। अध्यक्षता मंडल रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने की। सेमिनार का आयोजन प्रवर मंडल कार्मिक अधिकारी अभिषेक ठाकुर के नेतृत्व में हुआ। मंडल के विभिन्न विभागों से नामित महिला रेलकर्मियों ने कार्यस्थल और परिवार के बीच संतुलन, आपसी सहयोग और समय प्रबंधन से जुड़े व्यावहारिक अनुभव साझा किए। डीआरएम विनीता श्रीवास्तव ने कहा कि महिला रेलकर्मी रेल संचालन और यात्री सेवाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। यह भी पढ़ें- महिला पॉलिटेक्निक में 14 दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का समापन एडीएम एफआर ममता मा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.