धनबाद, मार्च 9 -- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को धनबाद स्टेशन पर पुरानी परंपरा निभाई गई। स्टेशन के हर मोर्चे की कमान महिला रेलकर्मियों की जिम्मे थी। चप्पा-चप्पा महिला सशक्तीकरण की गवाही दे रहा था। महिला ट्रेन मैनेजर दीपा कुमारी, लोको पायलट जानकी बी बारी और असिस्टेंट लोको पायलट कुमारी बंदना ने सिंदरी पैसेंजर ट्रेन चलाई। आरपीएफ की महिला अफसरों और आरक्षियों ने सभी महिला कर्मियों व यात्रियों को जागरुक करते हुए उन्हें महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं। धनबाद स्टेशन की बागडोर पूरी तरह से महिला कर्मियों के ही जिम्मे थी। कंट्रोल, बुकिंग काउंटर, टिकट चेकिंग, स्टेशन मास्टर का पीए ऑफिस सहित अन्य मोर्चों पर महिलाएं तैनात थीं। टिकट चेकिंग के साथ-साथ यात्रियों के लिए उपलब्ध अन्य सेवाओं में भी महिलाओं की मौजूदगी दिखी। सुरक्षा की कमान पूरी तरह से महिला...