महिला रेलकर्मियों के लिए स्टेशनों पर बनेंगे अलग चेंजिंग रूम व शौचालय
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 8 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। रेलवे स्टेशनों पर तैनात महिला कर्मियों को जल्द ही अलग चेंजिंग रूम और शौचालय की सुविधा मिलेगी। रेलवे बोर्ड ने इस संबंध में सभी जोनल रेलवे को इसकी व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। बीते अगस्त के अंतिम हफ्ते में नई दिल्ली में हुई स्थाई वार्ता तंत्र (पीएनएम) की बैठक में उठे मुद्दे के बाद बोर्ड ने महिला कर्मियों के लिए स्टेशन परिसरों में जरूरी सुविधाएं विकसित करने का फैसला लिया है।
महिला रेलकर्मियों की समस्याएं अबतक अधिकांश स्टेशनों पर महिला रेलकर्मियों और महिला सुपरवाइजरों के लिए अलग शौचालय या चेंजिंग रूम की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में ड्यूटी के दौरान उनको कई तरह की परेशानी होती है। खासकर फील्ड और परिचालन से जुड़ी कर्मियों के लिए यह सुविधा जरूरी मानी जा रही है। मालूम हो कि पीएनएम में देशभर क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.