महिला रिश्तेदारों पर दो किशोरियों को ले जाने का आरोप
लखनऊ, मई 12 -- मोहनलालगंज। संवाददाता मां की मौत के बाद नानी के पास रह रही दो किशोरियों को उनकी रिश्तेदार महिलाएं लेकर चली गईं। नानी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी रिश्तेदार महिलाओं पर मुकदमा दर्ज किया है। दोनों की लोकेशन राजस्थान मिली है। पुलिस टीम रवाना की गई है। मामला नट बिरादरी का है। आशंका है कि रिश्तेदार किशोरियों को बेच न दें।मोहनलालगंज के गनियार में नट बिरादरी के लोग रहते हैं। वहां रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी की मौत हो चुकी है। उसकी दो बेटियां 12 व 16 वर्षीय को रायबरेली जिले में रहने वाली उनकी रिश्तेदार शिवानी व प्रिया पटेल लेकर चली गईं। पुलिस ने दोनों आरोपित महिलाओं के मोबाइल की लोकेशन निकलवाई तो राजस्थान मिली। इंस्पेक्टर ब्रजेश त्रिपाठी ने बताया कि किशोरियों की बरामदगी के लिए पुलिस टीम राजस्थान भेजी जा रही है।
हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.