गोरखपुर, अप्रैल 26 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। नौ माह का प्रशिक्षण पूरा कर चुकी महिला प्रशिक्षु अब फील्ड में उतरने के लिए तैयार हो गई हैं। इससे जिले की कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा, दोनों को नई ऊर्जा मिलेगी। पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड पर रविवार सुबह हुई दीक्षांत परेड के साथ जिले की पुलिस को बड़ी मजबूती मिली। विगत 21 जुलाई 2025 से शुरू हुए आधारभूत प्रशिक्षण अभियान के तहत गोरखपुर पुलिस लाइन में कुल 493 महिला प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षित किया गया। इन्हें आधुनिक पुलिसिंग, कानून-व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और व्यवहारिक कौशल का प्रशिक्षण दिया गया। दीक्षांत परेड के बाद इनमें से 256 महिला आरक्षियों को गोरखपुर जिले में तैनाती दी जाएगी, जबकि 237 को कुशीनगर भेजा जाएगा। इसके अलावा अन्य प्रशिक्षण संस्थानों से 983 महिला आरक्षी और मिलेंगी। इन सभी आरक्षियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.