गिरडीह, दिसम्बर 30 -- गिरिडीह। महिला राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गिरिडीह की खिलाड़ियों ने सात पदक झटके हैं। महिला खिलाड़ियों ने 3 स्वर्ण, 3 रजत और 1 कांस्य पदक जीतकर झारखंड के साथ जिले का मान बढ़ाया है। बोकारो के गुरु गोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल में 27 से 29 दिसंबर तक हुए पहले महिला राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गिरिडीह की आठ खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। जिसमें सात पदक अपने नाम करके महिला खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। गिरिडीह जिला ताइक्वांडो संघ के महासचिव अमित स्वर्णकार ने बताया कि प्रथम महिला राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में पूरे भारत के 19 राज्यों से 900 महिला ताइक्वांडो की खिलाड़ी भाग लेने आई हुई थी। प्रतियोगिता में गिरिडीह की भी 8 महिला खिलाड़ी कोच आकाश कुमार स्वर्णकार के साथ गई हुई थी और झारखंड टीम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.