महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए अभ्यास शिविर शुरू
हल्द्वानी, जुलाई 28 -- हल्द्वानी। 16वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप की तैयारियों के तहत गौलापार स्थित खेल स्टेडियम में उत्तराखंड की बालिका हॉकी टीम का प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया है। छह अगस्त तक चलने वाले इस शिविर में प्रदेशभर से चयनित बालिका खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धा के लिए तराशा जा रहा है। उत्तराखंड हॉकी एसोसिएशन के सचिव नरेंद्र बाफिला ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में राज्य की 25 बालिका खिलाड़ी हिस्सा ले रही हैं। शिविर के दौरान खिलाड़ियों के प्रदर्शन, शारीरिक फिटनेस और खेल कौशल का सूक्ष्मता से आकलन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- हॉकी इंडिया जूनियर में खेलेंगे चिराग गुप्ता
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.