देहरादून, मार्च 31 -- देहरादून। आरकेडिया ग्रान्ट, बडोवाला स्थित बसेडा फार्म में 26 मार्च से रामलीला का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष रामलीला की खास बात यह है कि इसमें सभी पात्रों का अभिनय क्षेत्र की महिलाओं द्वारा किया जा रहा है, जो दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। रामलीला का मंचन प्रतिदिन अपराह्न 3 बजे से सायं 7 बजे तक किया जा रहा है। आज के मंचन में सीता हरण के बाद के प्रसंगों का सजीव अभिनय प्रस्तुत किया गया। महिला कलाकारों द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट अभिनय की दर्शकों द्वारा सराहना की जा रही है तथा बड़ी संख्या में राम भक्त रामलीला देखने पहुंच रहे हैं। कार्यक्रम में सहसपुर क्षेत्र के प्रभावशाली नेता एवं भावी विधायक प्रत्याशी आर्येन्द्र शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने महिला कलाकारों के प्रयासों की सराहना करते हुए इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.