हल्द्वानी, अप्रैल 5 -- हल्द्वानी, संवाददाता। शीशमहल में एसआरआई संस्था की ओर से आयोजित महिला रामलीला के सातवें दिन रविवार को बाली-सुग्रीव युद्ध का रोमांचकारी और भावनात्मक मंचन किया गया। रामलीला के भव्य मंचन ने दर्शकों को देर रात तक बांधे रखा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक सुमित हृदयेश ने किया। मंचन का आरंभ शबरी प्रसंग से हुआ, जिसमें भक्ति और समर्पण का भावपूर्ण चित्रण किया गया। इसके बाद हनुमान-राम मिलन और सुग्रीव से मित्रता का प्रसंग प्रस्तुत किया गया। कलाकारों का सशक्त अभिनय, संवाद अदायगी और आकर्षक मंच सज्जा ने प्रस्तुति को जीवंत बना दिया। मंचन में मानसी रावत, अंशिका जीना, गीता उप्रेती, तनुजा जोशी, नीलम लोहनी, कमला जीना, जया तिवारी और कामिनी ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर भारत विकास परिषद काठगोदाम शाखा के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल सहित...