हल्द्वानी, अप्रैल 10 -- हल्द्वानी, संवाददाता। हीरानगर स्थित पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच में पुनर्नवा महिला समिति की ओर से आयोजित महिला रामलीला में शुक्रवार को अंगद-रावण संवाद, लक्ष्मण शक्ति और हनुमान द्वारा संजीवनी लाने के प्रसंगों का मंचन किया गया। मंचन का मुख्य आकर्षण अंगद का संवाद रहा। जिसे अंगद की भूमिका निभा रही उर्वशी ने दमदार अंदाज में प्रस्तुत किया। रावण की भूमिका गीता, मेघनाथ की सुमन, श्रीराम की सुप्रभा, लक्ष्मण की लक्षिता, जामवंत की रंजना, विभीषण की मेघा, सुग्रीव की भावना और हनुमान की भूमिका ममता ने निभाई। भरत के रूप में रिद्धि, नल-नील के रूप में जानकी और सरिता ने भी सराहनीय अभिनय किया। वानर सेना में अक्षिता, मनस्वी, मैत्री और आन्या व राक्षस सेना में शीला, तारा, नीता गुप्ता, सौम्या गोस्वामी और सोना ने भूमिकाएं निभाईं।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.