बरेली, जनवरी 10 -- शाही, संवाददाता। शाही के गांव तुरसा पट्टी निवासी विवाहिता शुक्रवार शाम छह बजे से शनिवार सुबह तक पति के दरवाजे पर तुरसा पट्टी में बैठी रही। घर में रहने की मिन्नत करते हुए दरवाजा खोलने की गुहार लगाती रही लेकन किसी ने गेट नहीं खोला। शनिवार सुबह ग्रामीणों के समझाने पर महिला दरवाजे से उठकर थाने पहुंची। महिला का निकाह तुरसा पट्टी निवासी असलम से दो वर्ष पहले हुआ था। पारिवारिक कलह के चलते महिला ने तीन माह पहले ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न व मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने ससुराल वालों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी। थाना अध्यक्ष राजेश कुमार बैसला ने बताया महिला आई थी। दूसरे पक्ष के लोगों से बात कर महिला की समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.