संवाददाता, फरवरी 21 -- उत्तर प्रदेश के आगरा में एक महिला यूट्बर के साथ उसके ननदोई और उसके साथियों ने रेप की कोशिश की। आगरा के थाना चित्राहाट क्षेत्र के एक गांव की इस यूट्यूबर महिला ने अपने ननदोई पर घर में घुसकर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। साथ में महिला का पति, सास और उसके तीन साथी भी थे। चीख-पुकार सुनकर आए महिला के ससुर पर एक आरोपी द्वारा पिस्टल तानने का भी आरोप लगाया गया है। महिला, उसका ननदोई और पति सभी जाने माने यूट्यूबर बताए जा रहे हैं। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि गुरुवार देर शाम पति व नोएडा क्षेत्र के निवासी ननदोई करीब 15 लोगों के साथ घर में घुस आए। वह बेटे के साथ लेटी थी। ननदोई और उनके तीन साथियों ने उसे बिस्तर पर दबोच लिया और दुष्कर्म का प्रयास किया। चीख पुकार सुनकर ससुर आए तो एक आरोपी ने उन पर पिस्टल तान दी। फायर भी किया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.