हरदोई, जुलाई 31 -- हरपालपुर। अरवल थाना क्षेत्र के गांव हैदराबाद मजरा उमरौली जैतपुर में एक युवक और एक शादीशुदा महिला ने अलग-अलग पेड़ों पर फांसी लगाकर जान दे दी। इस घटना के बाद से दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रेम प्रसंग के चलते आत्मघाती कदम उठाने की बात सामने आ रही है। दोनों एक ही बिरादरी के हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हैदराबाद गांव निवासी 18 वर्षीय युवक राजस्थान में मजदूरी करता था। हाल ही में गांव आया हुआ था। ग्रामीणों के अनुसार, उसका गांव की ही एक शादीशुदा 28 वर्षीय महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों और ग्रामीणों ने बताया कि बीती रात लगभग 8:30 बजे महिला के देवर ने इसकी जानकारी मिलने पर युवक के घर पहुंचकर शिकायत की थी। इसके बाद घर में उसे काफी समझाया ...