बेगुसराय, मार्च 1 -- बलिया, एक संवाददाता। बरौनी-कटिहार रेलखंड के लखमिनिया रेलवे स्टेशन पर रविवार की दोपहर उस समय अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया जब कटिहार-समस्तीपुर अप सवारी गाड़ी में एक महिला यात्री से चढ़ने के क्रम में गले से जेवर झपट लिया गया। हालांकि, जेवर झपट कर भाग रहे किशोर को स्थानीय लोगों ने खदेड़ कर पकड़ लिया और स्थानीय थाना की पुलिस के हवाले कर दिया। यह घटना उस समय हुई जब महिला यात्री ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रही थी। पीड़ित महिला की पहचान समस्तीपुर जिला के बिथान थाना अंतर्गत मोरकाही निवासी नवीन यादव की पत्नी काजल कुमारी के रूप में हुई है। पीड़ित महिला ने बताया कि मुंगेर से टेम्पो से लखमिनिया स्टेशन आई थी। वहां कटिहार-समस्तीपुर सवारी गाड़ी में चढ़ने के क्रम में पीछे से एक किशोर ने गले में पहने चकती, जितिया एवं ढोलना झपटकर भाग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.