हमीरपुर, जून 11 -- राठ, संवाददाता। महिला ने स्लीपर बस के चालक पर अभद्रता और मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस चालक को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। चालक न होने पर बस में सवार अन्य यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बाद में महिला और चालक के बीच समझौता होने पर मामला शांत हो गया। मझगवां थानाक्षेत्र के टोला गांव निवासी सुनीता पत्नी शैलेन्द्र ने बताया कि वह पति व बच्चों के साथ बुधवार शाम स्लीपर बस से दिल्ली जा रही थी। यात्रा के दौरान बस चालक उसके साथ अभद्र व्यवहार करने लगा। विरोध करने पर चालक ने उसे और उसके पति के साथ मारपीट कर दी। घटना के बाद महिला ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बस चालक को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। चालक के कोतवाली पहुंचने के कारण बस में सवार अन्य यात्रियों की यात्रा प्रभावित...