मुरादाबाद, मई 28 -- काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस में महिला यात्री के बैग चोरी मामले में जीआरपी ने खुलासा कर एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से महिला के चोरी गए सामानों की बरामदगी भी हो गई है। 19 अप्रैल को ट्रेन नंबर 15127 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस के कोच एस-5 से एक महिला यात्री का बैग चोरी हो गया था। उन्होंने मुकदमा दर्ज कर बताया कि बैग में सोने की टप्स समेत करीब 70 हजार रुपये का सामान था। बुधवार को जीआरपी की टीम ने चेकिंग के दौरान जाहिद निवासी चामुंडा गली, पंचायत घर को पकड़ लिया। उसके पास से चोरी के चार मोबाइल, चांदी के तीन लॉकेट सहित करीब 70 हजार रुपये का सामान बरामद हो गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मंजीत सिंह, हेड कांस्टेबल दीपक बरगौती, रोहित कुमार, पुनीत कुमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...