चंदौली, जनवरी 8 -- पीडीडीयू नगर। नई दिल्ली से इस्लामपुर जा रही डाउन की मगध एक्सप्रेस के बी 2 कोच में सवार महिला का बैग गुरुवार को छूट गया। गाजियाबाद जिले के मोहम्मदपुर निवासनी आंचल पुत्री सत्यवीर सिंह दिल्ली से मिर्जापुर की यात् कर रही थी। ट्रेन के मिर्जापुर पहुंचने पर वह अपना एक बैग सीट पर भूलवश छोड़कर उतर गई थी। इसकी जानकारी ट्रेन के रवाना होने पर हुई। महिला यात्री ने इसकी शिकायत आरपीएफ हेल्पलाइन पर दी। इसके बाद ट्रेन के पीडीडीयू जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंचे ही आरपीएफ ने बैग बरामद कर लिया। आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार रावत ने बैग में महत्वपूर्ण कागजात सहित लगभग दस हजार का सामान था। बताया बरामद बैग महिला को बुलाकर सौंप दिया गया। इससे महिला यात्री गदगद दिखी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.