लखनऊ, जून 5 -- देर रात मेट्रो ट्रेन का सफर अकेले कर गंतव्य स्टेशन पर उतरकर घर जाने के लिए महिलाओं को देर तक खड़े रहकर अब सवारी ढूंढने में दिक्कत नहीं होगी। पहले सवारी न मिलने पर सुरक्षित घर जाने के लिए उन्हें परिवार से किसी को बुलाना पड़ता था, अब यह सहूलियत उन्हें 'माय दीदी' से मिलेगी। यूपी मेट्रो रेल कॉरपारेशन (यीपीएमआरसी) ने शहर के चार प्रमुख मेट्रो स्टेशनों से 'माय दीदी' ई-बाइक सेवा शुरू की है, जिसे चलाने वाली महिलाएं ही होंगी। यह महिलाओं को न सिर्फ घर पहुंचाएंगी, बल्कि उन्हें सुरक्षित एहसास भी देंगी। प्रारंभिक चरण में यह सेवा विश्वविद्यालय, आईटी कॉलेज, भूतनाथ और कृष्णा नगर मेट्रो स्टेशनों से संचालित की जा रही है। यह भी पढ़ें- महिलाओं के लिए आज शुरू होगी 'मायदीदी' ईवी बाइक सेवा इस सेवा का शुभारंभ यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार...