बुलंदशहर, अप्रैल 26 -- कस्बे में रविवार को महिला मोर्चा के बैनर तले जन आक्रोश महिला पदयात्रा रैली निकाली गई।संसद में महिला आरक्षण बिल पर विपक्षी दलों द्वारा बिल के खिलाफ मतदान करने पर भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष डॉ वंदना अग्रवाल के नेतृत्व में रैली निकाली गई। रैली से पूर्व डिबाई क्षेत्र की पूर्व विधायक अनीता लोधी राजपूत ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा एकमात्र पार्टी है।जो महिलाओं को उनके अधिकार दिलाने के पक्ष में हमेशा से रही है। परंतु कांग्रेस ने महिलाओं के अधिकारों का हमेशा हनन किया है। रैली के दौरान महिलाओं के अधिकारों पर वार, कांग्रेस है जिम्मेदार।का यह भी पढ़ें- नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल पास न होने पर प्रदर्शन बैनर लिए महिला मोर्चा कार्यकर्ताओ ने जमकर विपक्ष के खिलाफ नारेबाजी की। रैली नगर पंचायत कार्यालय से आरंभ होक...