सोनभद्र, अप्रैल 30 -- ओबरा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को नारी शक्ति बंधन अधिनियम के तहत एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष ने कॉलेज की छात्राओं को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि यह अधिनियम हमारे देश में महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। इस कानून के माध्यम से महिलाओं को राजनीति में उचित प्रतिनिधित्व देने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष रंजना सिंह ने कहा कि सदियों से महिलाएँ समाज का अभिन्न हिस्सा रही हैं, लेकिन उन्हें निर्णय लेने की प्रक्रिया में उतना स्थान नहीं मिला, जितना वे वास्तव में हकदार थीं। इस मौके पर डॉ. विभा पांडेय, डॉ. बीना यादव, डॉ. वैशाली शुक्ला, डॉ. संघमित्रा आदि मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.