लखीमपुरखीरी, अप्रैल 29 -- नगर की महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने महिला आरक्षण बिल पास न होने के विरोध में भाजपा नगर अध्यक्ष उदयवीर सिंह व पूर्व सांसद प्रतिनिधि दीपक तलवार के नेतृत्व में विपक्ष के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नगर में एकत्र होकर विपक्ष के विरोध में नारेबाजी की तथा विरोध स्वरूप विपक्ष का पुतला फूंका। कार्यक्रम में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कहा कि महिला आरक्षण बिल देश की महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है, लेकिन विपक्ष लगातार इसमें बाधा डाल रहा है, जो महिलाओं के अधिकारों के साथ अन्याय है। उन्होंने मांग की कि महिलाओं को उनका हक देने के लिए इस प्रकार के महत्वपूर्ण विधेयकों का समर्थन किया जाना चाहिए। यह भी पढ़ें- भवाली में भाजपा ने कांग्रेस का पुतला फूंका भाजपा नगर अध्यक्ष उदयवीर सिं...