औरैया, अप्रैल 29 -- सहार, संवाददाता। कस्बा सहार में भाजपा महिला मोर्चा ने महिला आरक्षण बिल को लेकर जन आक्रोश पदयात्रा निकाली। इसमें बड़ी संख्या में महिला पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। पदयात्रा की शुरुआत ब्लॉक परिसर सहार से हुई, जो कस्बे के प्रमुख मार्गों से होते हुए बिधूना तिराहे पर जाकर समाप्त हुई। इस दौरान महिला मोर्चा की जिला महामंत्री मनु राजपूत मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं, जबकि कार्यक्रम का नेतृत्व ब्लॉक प्रमुख आकाश सिंह गौर ने किया।
महिलाओं के नारे रैली के दौरान महिलाओं ने नारी अपना अपमान सहन नहीं करेगी, नारी एकता जिंदाबाद और महिला सम्मान हमारा अधिकार जैसे नारे लगाए। महिलाओं ने महिला सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के मुद्दों पर अपनी आवाज बुलंद की।
विरोध प्रदर्शन बिधूना तिराहे पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने विपक्षी दलों के पुतलो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.