महिला मेयर पर AI पोस्ट से बवाल, CM विजय से सीधा सवाल- 'क्या सिर्फ TVK की महिलाओं की ही इज्जत है?'
चेन्नई, अक्टूबर 21 -- चेन्नई की महिला मेयर आर प्रिया पर सोशल मीडिया पर AI से बनी अश्लील तस्वीर और आपत्तिजनक पोस्ट डाले जाने से बवाल मच गया है। प्रिया ने तमिलनाडु साइबर क्राइम पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए मुख्यमंत्री जोसेफ विजय से सवाल किया है कि क्या सिर्फ TVK की महिलाओं की ही इज्जत है? मुझे महिला होने की वजह से बार-बार टारगेट किया जा रहा है। दरअसल, उन्होंने आरोप लगाया है कि एक सोशल मीडिया यूजर ने AI से उनकी गलत और अश्लील तस्वीर बनाकर पोस्ट की और उनके बारे में गंदी व झूठी बातें लिखीं।क्या बोलीं प्रिया? अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किए वीडियो में प्रिया ने कहा कि सत्ताधारी टीवीके के लोग उन्हें बार-बार निशाना बना रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि सिर्फ इसलिए कि मैं महिला हूं और मेयर के पद पर हूं, TVK के लोग मुझे टारगेट कर रहे हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.