महिला में सीएसजेएमयू तो पुरुष में वीएसएसडी विजयी
कानपुर, अक्टूबर 2 -- कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) की दो दिवसीय अंतर महाविद्यालयी शतरंज प्रतियोगिता शुक्रवार को सिविल लाइंस स्थित डीएवी ट्रेनिंग कॉलेज में समाप्त हुई। प्रतियोगिता के बालक वर्ग में 11 कॉलेज के 49 और महिला वर्ग में 11 कॉलेज की 44 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के महिला वर्ग में सीएसजेएमयू ने सात अंक लेकर पहला स्थान प्राप्त किया। जागरण कॉलेज ने छह अंक के साथ दूसरा और बीएनडी कॉलेज ने पांच अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग में वीएसएसडी कॉलेज की टीम सात अंक के साथ विजेता बनी। सीएसजेएमयू छह अंक के साथ दूसरे और पीपीएन डिग्री कॉलेज पांच अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहा। समापन समारोह में डीएवी ट्रेनिंग कॉलेज के प्राचार्य डॉ. श्रीकृष्ण पटेल व सीएसजेएमयू के क्रीड़ा विभाग के डॉ. प्रभाकर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.