बागपत, जून 25 -- बागपत कोतवाली क्षेत्र के नैथला गांव जंगल में मंगलवार की शाम फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाले श्रमिक का बुधवार को पोस्टमार्टम हुआ, जिसके बाद उसके परिजन शव को जौनपुर ले गए। वहीं, पुलिस जांच में पता चला कि मृतक श्रमिक ने महिला मित्र से व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल पर बात करते हुए फांसी लगाई। इस बीच करीब 20 मिनट तक दोनों के बीच बातचीत हुई। पुलिस ने मृतक का मोबाइल फोन कब्जे में ले लिया है। पुलिस पता लगाने में लगी है कि श्रमिक ने किस कारण फांसी लगाकर आत्महत्या की। दरअसल, मंगलवार की शाम नैथला गांव के एक किसान ने पुलिस को सूचना दी कि उसके खेत के पास खड़े शीशम के पेड़ पर युवक का शव लटका हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया था। कोतवाली पुलिस तुरंत ही मौके पर पहुंची थी और मृतक के शव को शीशम के पेड़ से नीचे उतारा था। मृतक की जेब से म...