लखनऊ, जून 24 -- लखनऊ,संवाददाता।

घटना का विवरण एलडी कॉलोनी में मंगलवार देर रात महिला मित्र संग शराब पीने के बाद हुए विवाद में ऑटो चालक ने पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही आलमबाग पुलिस मौके पर पहुंची। छानबीन की लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस ने बहनोई की तहरीर पर महिला के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

पुलिस की कार्रवाई आलमबाग स्थित आदर्श नगर निवासी जावेद (22) ऑटो चालक था। परिवार में मां और बड़ा भाई शिबू हैं। मंगलवार रात 11:30 बजे एलडी कॉलोनी में लगे नीम के पेड़ में दुपट्टे के सहारे जावेद ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जेब में मिले मोबाइल से परिजन को सूचना दी। बहनोई ने बताया कि जावेद की गढ़ी कनौरा में रहने वाली युवती से मित्रता थी। मंगलवार...