रुद्रपुर, मार्च 15 -- रुद्रपुर, संवाददाता। भूरारानी वार्ड 32 में महिला मित्र के साथ टहल रहे एक युवक पर तीन युवकों ने हमला कर उसका सिर फोड़ दिया। आरोप है कि युवकों ने पहले महिला पर अश्लील टिप्पणी की और विरोध करने पर युवक के साथ मारपीट कर दी। जानकारी के अनुसार, भूरारानी वार्ड 32 निवासी एक युवक ने बताया कि शनिवार रात भोजन करने के बाद वह अपनी महिला मित्र के साथ घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान तीन युवक वहां पहुंचे और उसकी महिला मित्र पर अश्लील टिप्पणियां करते हुए छेड़छाड़ करने लगे। उसके विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने स्टील की पाइप से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे उसका सिर फट गया और वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना के दौरान शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा होने लगे। भीड...