सुल्तानपुर, फरवरी 25 -- भदैया, संवाददाता। रानीगंज क्षेत्र के एक कार चालक को पहले महिला मित्र के बहाने बुलाया गया, फिर मारपीट कर बंधक बनाकर उसका अश्लील वीडियो बनाया गया। मामले में केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि बदमाशों ने उसके मोबाइल और बैंक खाते से लाखों रुपये ट्रांसफर कर लिए और पांच लाख रुपये की फिरौती की मांग की। पीड़ित किसी तरह जान बचाकर भागा और पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। प्रतापगढ़ जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र के मानपुर निवासी मो. शमीम पुत्र स्व. शरीफ ने पड़ोसी गांव विशुनपुर निवासी मकसूद पुत्र मकबूल बैपारी और उसकी महिला साथी नसरीन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.