कौशाम्बी, अप्रैल 25 -- मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के गौसपुर टिकरी गांव में बुधवार शाम संदिग्ध दशा में एक गर्भवती की मौत हो गई थी। मृतका के पिता ने हत्या का आरोप लगाया था। दावा किया था कि दामाद ने महिला मित्र की खातिर उसकी बेटी को मौत की नींद सुलाया है। उसने ससुरालियों पर भी दहेज मांगने का इल्जाम जड़ा था। मुकदमा कायम कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। आरोपी पति समेत चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया गया। संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मलाक मोहिउद्दीनपुर मजरा महगांव निवासी रामघसीटे ने बताया कि उसने अपनी 26 वर्षीय बेटी रूपा देवी की शादी वर्ष 2021 में गौसपुर टिकरी गांव के अजय कुमार से की थी। यह भी पढ़ें- पापा ने मम्मी को मार डाला; ढाई साल के बेटे ने इशारों में पुलिस को बताया, गर्लफ्रेंड के लिए पत्नी की हत्या! पीड़ित के मुताबिक दामाद...