कौशाम्बी, अप्रैल 23 -- मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के गौसपुर टिकरी गांव में बुधवार शाम संदिग्ध दशा में एक गर्भवती की मौत हो गई। मृतका के पिता ने हत्या का आरोप लगाया है। दावा किया है कि दामाद ने महिला मित्र की खातिर उसकी बेटी को मौत की नींद सुलाया है। उसने ससुरालियों पर भी दहेज मांगने का इल्जाम जड़ा है। घटना के बाद से मायके वालों की रो-रोकर हालत खराब है। पुलिस ने मुकदमा कायम कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मलाक मोहिउद्दीनपुर मजरा महगांव निवासी रामघसीटे ने बताया कि उसने अपनी 26 वर्षीय बेटी रूपा देवी की शादी वर्ष 2021 में गौसपुर टिकरी गांव के अजय कुमार से की थी। पीड़ित के मुताबिक दामाद का शादी के पहले से ही अपनी बुआ की बेटी कविता निवासी नवीपुर थाना कोखराज से दोस्ताना संबंध था। इसकी जानकारी शादी के बाद हुई। बेटी रूपा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.