चतरा, जनवरी 29 -- चतरा प्रतिनिधि चतरा स्थित महिला महाविद्यालय में 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में महिला महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ. रामानंद पांडे उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ किया गया। इस दौरान 29वें इंटर कॉलेज यूथ फेस्टिवल 2025 (झूमर) तथा वीमेंस इंटर कॉलेज फुटबॉल टूर्नामेंट में भाग लेने वाली दर्जनों छात्राओं एवं टीम से जुड़े अन्य सदस्यों को प्रशस्ति-पत्र, शॉल एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। साथ ही इन कार्यक्रमों के सफल आयोजन में अहम भूमिका निभाने वाले शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों को भी मुख्य अतिथि एवं प्राचार्य द्वारा प्रशस्ति-पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।सम्मानित होने वालों में प्रो. शोभा कुजूर, प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.