महिला महाविद्यालय में 11वीं कक्षा का शुभारंभ
रांची, जुलाई 1 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। विशु भगत मेमोरियल महिला महाविद्यालय में बुधवार से इंटरमीडिएट 11वीं कक्षा की शुरुआत प्राचार्य प्रो करमा उरांव ने ज्ञान का दीपक जलाकर की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए नियमित कक्षाएं, अनुशासन और पाठ्यक्रम का पालन सुनिश्चित किया जाएगा। प्राचार्य ने शिक्षकों और कर्मचारियों के बीच आपसी समन्वय व सहयोग की सराहना करते हुए वार्षिक परीक्षा परिणाम पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान नवनामांकित छात्राओं का शिक्षकों और वरिष्ठ छात्राओं ने स्वागत किया। मौके पर विभा लकड़ा, सुनीता टोप्पो, तुफेलुन निशा, लक्ष्मी लकड़ा, सीमा खलखो, संध्या खलखो, सुधीर कच्छप, संजय कच्छप और रीना देवी समेत कई लोग मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur New...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.