गुमला, फरवरी 17 -- गुमला प्रतिनिधि। महिला महाविद्यालय गुमला में मंगलवार को रोजगार कौशल प्रशिक्षण सफलपूर्वक सम्पन्न हुआ। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम नंदी फाउंडेशन के द्वारा आयोजित कि गई थी। प्रशिक्षण नंदी फाउंडेशन के तारक मिश्रा द्वारा दिया गया। यह प्रशिक्षण 9 फरवरी 2026 से प्रारंभ होकर 17 फरवरी 2026 तक सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। जिसमें कुल 42 छात्राओं ने सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को रोजगारोन्मुख कौशल एवं जीवनोपयोगी दक्षताओं से सशक्त बनाना था। प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं को समय प्रबंधन, व्यवहार प्रबंधन, साक्षात्कार का सामना करने की कला, विवाद प्रबंधन, धन प्रबंधन, पेशेवर पहनावा, संचार कौशल आदि विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास, व्यक्तित्व विकास और कार्यस्थल की त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.