गाजीपुर, जून 4 -- गाजीपुर, संवाददाता। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गुरुवार को मनोविज्ञान विभाग के स्नातक अंतिम वर्ष की छात्राओं के लिए विदाई कार्यक्रम एवं पुरस्कार वितरण आयोजित किया गया। प्राचार्य अनिता कुमारी एवं मनोविज्ञान प्रभारी डा. शिवकुमार ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्नातक प्रथम वर्ष की श्रेया वर्मा, माही प्रजापति और अंतिम वर्ष की सोनम कुमारी ने कला प्रस्तुत किया। इसमें मिस फेयरवेल मानसी अग्रवाल को चुना गया। प्रभारी डा. शिवकुमार ने मनोविज्ञान विभाग की वर्ष भर की गतिविधियों का उल्लेख किया। प्राचार्य प्रोफेसर अनिता कुमारी ने आत्महत्या रोकथाम पखवाड़ा के तहत चार्ट प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता, लघु संगोष्ठी एवं नुक्कड़ नाटक के प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं पुस्तक दिया। यह भी पढ़ें- राजकीय महिला आईटीआई में रंगारंग फेयर...