गोपालगंज, मार्च 18 -- गोपालगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। महेंद्र महिला महाविद्यालय में छात्रहित से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की महिला इकाई ने बुधवार को प्राचार्य प्रो. डॉ. एके पांडेय को ज्ञापन सौंपा। इसमें महाविद्यालय में बीसीए की पढ़ाई शुरू करने, कक्षाओं का नामकरण भारतीय वीरांगनाओं के नाम पर करने सहित कई अहम मांगें शामिल हैं। ज्ञापन में छात्राओं के लिए सेनेटरी पैड मशीन की व्यवस्था करने, स्नातक सत्र 2019, 2020, 2021 व 2022 के टीआर महाविद्यालय में उपलब्ध कराने तथा स्नातक 2024-27 के तृतीय सेमेस्टर के अंकपत्रों में त्रुटि सुधार कर जल्द वितरण करने की मांग की गई है। इस दौरान कॉलेज इकाई अध्यक्ष सह राष्ट्रीय कला मंच की प्रांत संयोजक हर्षिता कुमारी ने कहा कि अभाविप स्थापना काल से ही छात्र हितों के लिए सक्रिय रही है। ...