हल्द्वानी, जून 5 -- हल्द्वानी। महिला महाविद्यालय में 'आजादी का अमृत महोत्सव' कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। कॉलेज परिसर में आयोजित समारोह के दौरान प्राचार्या डॉ. आभा शर्मा, डॉ. एके श्रीवास्तव ने छात्राओं को पारितोषिक व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका हौसला बढ़ाया। कॉलेज में 'आजादी का अमृत महोत्सव' अभियान के तहत कई रचनात्मक और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। इसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस मौके पर संयोजक डॉ. रश्मि पंत सहित प्राध्यापक मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- हरिद्वार में महिला महाविद्यालय में फेयरवेल पार्टी व पर्यावरण दिवस का आयोजन यह भी पढ़ें- निबंध में अपूर्वा विजेता बनीं

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...