महिला महाविद्यालय में चला नशा मुक्त विकसित भारत संकल्प अभियान
पूर्णिया, अगस्त 4 -- बनमनखी, संवाद सूत्र। आनंदी जानकी महिला महाविद्यालय, बनमनखी में सोमवार को प्रभारी प्राचार्य प्रो. महेंद्र राय की अध्यक्षता में 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया गया तथा नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी प्राचार्य प्रो. महेंद्र राय ने कहा कि आज के समय में युवाओं के बीच विभिन्न प्रकार के नशे का प्रचलन तेजी से बढ़ रहा है जो समाज और देश के भविष्य के लिए गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि नशे की लत व्यक्ति के साथ-साथ परिवार, समाज और देश की अर्थव्यवस्था को भी प्रभावित करती है। यह भी पढ़ें- नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत का लिया संकल्प इससे बचाव के लिए समाज के सभी वर्गों को मिलकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.