महिला महाविद्यालय में चलाया नशा मुक्ति जागरूकता अभियान
खगडि़या, मई 20 -- खगडिया । एक प्रतिनिधि शहर के महिला महाविद्यालय खगड़िया की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में बुधवार को नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वयंसेविकाओं द्वारा बस स्टैंड के आसपास के मोहल्लों में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के दौरान छात्राओं ने नशा मुक्ति से संबंधित स्लोगन एवं नारों के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया तथा समाज को नशामुक्त बनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर में भाषण प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता एवं नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया गया। छात्राओं ने अपने प्रभावशाली भाषण, आकर्षक चित्रों एवं प्रेरणादायक नाटक के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन अपनाने का संदेश दिया। महाविद्यालय के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.