वाराणसी, फरवरी 22 -- वाराणसी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में बीएचयू के महिला महाविद्यालय में कला प्रदर्शनी तरंगिणी की शुरुआत रविवार को हुई। मुख्य अतिथि त्रिवेंद्रम के नाट्य वेदा कॉलेज की प्रो. अमृता बनर्जी रहीं। उन्होंने प्रतिभागी छात्राओं को प्रमाणपत्र वितरित किए। राज्य ललित कला अकादमी के सहयोग से आयोजित प्रदर्शनी का संयोजन प्रो. सरोजरानी ने किया है। यह प्रदर्शनी छह दिनों तक पूर्वाह्न 11 बजे से शाम पांच बजे तक अवलोकनार्थ खुली रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.