गोड्डा, जुलाई 5 -- गोड्डा, स्थानीय महिला महाविद्यालय में रविवार से दो दिवसीय सातवें वार्षिक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की शुरुआत हो गई। पारंपरिक ज्ञान प्रणाली एवं सतत विकास लक्ष्य विषय पर आयोजित सम्मेलन में महिला कॉलेज सहित विभिन्न कॉलेजों के शिक्षाविद्, शोधकर्ता, प्राध्यापक एवं शोधार्थी ऑनलाइन व ऑफलाइन माध्यम से शामिल हुए। उद्घाटन सत्र के बाद मुख्य व्याख्यान, तकनीकी सत्र और शोध पत्रों का प्रस्तुतिकरण हुआ। वक्ताओं ने पारंपरिक ज्ञान को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से संरक्षित कर सतत विकास से जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया। स्वागत गीत गाकर कॉलेज की छात्राओं ने अतिथियों का स्वागत किया। सम्मेलन में शोधार्थियों को विशेषज्ञों से संवाद का अवसर मिला। यह भी पढ़ें- महिला महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आज से,शिक्षाविद होंगे शामिल दूसरे दिन ऑनलाइन शोध पत्र प...