गोड्डा, जुलाई 5 -- गोड्डा एक प्रतिनिधि। स्थानीय महिला महाविद्यालय गोड्डा में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) की ओर से आयोजित दो दिवसीय सातवें वार्षिक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की पूर्व संध्या पर शनिवार को महाविद्यालय परिसर में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। सम्मेलन का विषय पारंपरिक ज्ञान प्रणाली एवं सतत विकास लक्ष्य (ट्रेडिशनल नॉलेज सिस्टम एंड सस्टेनबल डेवलोपमेन्ट गोल) रखा गया है। यह सम्मेलन 5 और 6 जुलाई को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आयोजित होगा। प्रेस वार्ता में महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्या डॉ. सुमनलता, आईक्यूएसी की समन्वयक डॉ. सुधि वत्स, डॉ. ब्रजेश मिश्रा, प्रो मनोज कुमार उपस्थित रहे। वहीं सम्मेलन के कन्वेनर डॉ. अनिल ठाकुर ऑनलाइन माध्यम से जुड़े और सम्मेलन की रूपरेखा तथा तैयारियों की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- साहित्य सम...